अखिल भारतीय कायस्थ महासभा

अजय श्रीवास्तव के असामयिक निधन से कायस्थ समाज को अपूरणीय क्षति

📍 नरसिंहपुर / महाकोशल प्रांत | अखिल भारतीय कायस्थ महासभा

नरसिंहपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, महाकोशल प्रांत के नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष श्री अजय श्रीवास्तव के असामयिक निधन से समूचे कायस्थ समाज में शोक की लहर है। उनके निधन को समाज के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति बताते हुए पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने गहरा दुःख व्यक्त किया।

श्री अजय श्रीवास्तव समाज के प्रति समर्पित, मिलनसार एवं सक्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने नरसिंहपुर जिले में कायस्थ समाज को संगठित करने तथा सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके असामयिक निधन से समाज ने एक समर्पित कार्यकर्ता एवं सक्रिय पदाधिकारी खो दिया है, जिसकी भरपाई कर पाना कठिन है।

उनकी तेरहवीं के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, महाकोशल प्रांत जबलपुर से प्रांत उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार ब्यौहार एवं प्रान्त मीडिया प्रभारी डॉ. आदर्श श्रीवास्तव, श्री नवीन श्रीवास्तव, श्री चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव नरसिंहपुर पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। श्री वीरेन्द्र खरे, श्री विवेक सक्सेना, श्री सुनील श्रीवास्तव के साथ स्वर्गीय अजय श्रीवास्तव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवारजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है। स्वर्गीय अजय श्रीवास्तव द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों एवं उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

"श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पदाधिकारियों ने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति!"
मूल पोस्ट / संदर्भ: फेसबुक पर देखें

🌸 सादर आमंत्रण 🌸

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा
मातृ दिवस समारोह दिनांक 15 मई को
दोपहर 4:00 बजे आयोजित किया जा रहा है।

📍 स्थान:

सेवाश्रय, शहनाई गार्डन के पास,
शताब्दीपुरम, जबलपुर

Google Map Location
🗺️ Google Map पर देखें

सभी माताओं एवं बहनों से सादर अनुरोध है कि अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। 🙏

🌷 आप सभी सादर आमंत्रित हैं 🌷

निःशुल्क कायस्थ युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन

आदरणीय चित्रांश बंधुओं,
वर्षों से चली आ रही गौरवपूर्ण परंपरा के अनुरूप

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं KayasthaMarriage.Com के संयुक्त तत्वावधान में

में निःशुल्क “कायस्थ युवक-युवती परिचय सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस वर्ष सम्मेलन को और अधिक उपयोगी एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से नए एवं वैज्ञानिक तरीके अपनाए गए हैं। अब विवाह योग्य युवक-युवतियों का वैवाहिक विवरण ऑनलाइन भी उपलब्ध रहेगा, जिससे योग्य वर-वधु के संबंध तय होने की संभावनाएँ और अधिक बढ़ेंगी।

हम सभी कायस्थ परिजनों से विनम्र अनुरोध करते हैं कि अपने विवाह योग्य पुत्र-पुत्रियों को साथ लेकर इस सम्मेलन में अवश्य पधारें, ताकि मंच से उनका परिचय कराया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान वर-वधु का बायोडाटा, फोटो एवं मोबाइल नंबर बड़ी स्क्रीन पर निःशुल्क प्रदर्शित किए जाएंगे, जिससे परिवार आपस में सहजता से परिचय एवं संवाद कर सकें।

📌 वैवाहिक बायोडाटा (फोटो सहित) भेजने के माध्यम:

🌐 वेबसाइट: KayasthaMarriage.Com
📱 व्हाट्सएप: डॉ. आदर्श श्रीवास्तव – 9981704810
📧 ईमेल: [email protected]